उत्तराखंड, भाजपा संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष,आठ मंत्री,चार महामंत्री

0
13

हरिद्वार, भाजपा में जल्द ही बड़े पद पर 8 उपाध्यक्ष 8 मंत्री 4 महामंत्री भाजपा संगठन को मिलने वाले है जल्दी ही इसकी घोषणा होने वाली हैपार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट आए हैं। नई टीम के साथ 2027 के विस चुनाव की तैयारी मजबूत होगी। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है | प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा आने वाले तीन से चार दिनों में होगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के ढांचे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा 31 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे | इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष,आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन,एक प्रदेश मीडिया प्रभारी,एक कोषाध्यक्ष एक कार्यालय सचिव होगा

पार्टी के मोर्चे की बात की जाए तो 7 अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्ष, जिसमें युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ओर ST मोर्चा शामिल है. इस तरह से सभी प्रदेश पदाधिकारी को मिलाकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में 30 के करीब पदाधिकारी होते हैं. वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की बात करें तो पूरे प्रदेश में मिलाकर इनकी संख्या 100 के करीब होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here