सहारनपुर,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप का किया जोरदार स्वागत

0
7

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप का कार्यकर्ताओं ने उनका सहारनपुर पहुंचने पर स्वागत किया।सर्किट हाउस स्थित सभागार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ महापुरुषो की विचारधारा से दलित, वंचितों, पिछड़ो व शोषितों एवं अल्पसंख्यकों के हको की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा के साथ वह संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के संघर्ष में सिपाही के रुप में कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर कई लोग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मे शामिल हुए, जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शीशपाल कश्यप,अशोक शर्मा, देहात विधानसभा अध्यक्ष, राजकुमार कश्यप महासचिव, देहात विधानसभा महिपाल, विधानसभा अध्यक्ष रामपुर अशोक विधानसभा उपाध्यक्ष, रामपुर सुरेश कश्यप आदि मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here