हरिद्वार सीएम धामी ने पवित्र छड़ी को किया रवाना

0
8

हरिद्वार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में माया देवी मंदिर के प्रांगण से पवित्र छड़ी यात्रा को उत्तराखंड के चारों धामों के लिए रवाना किया। वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पवित्र छड़ी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां भगवती का पूजन कर यज्ञ में आहुति दी और परंपरा के अनुसार छड़ी का पूजन करने के बाद उसे अपने कंधे पर उठाकर मां माया देवी मंदिर की परिक्रमा की।इसी के साथ छड़ी यात्रा की शुरुआत हुई। इस मौके पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंत्री हरी गिरी के साथ सभी अखाड़ों के संत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here