सहारनपुर,मां भगवती महा नवमी को सभी सिद्धि व शक्तियां प्रदान करती: स्वामी कालेंद्रानंद

0
3

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में नवरात्रि महोत्सव में महा नवमी पूजन खेतड़ी विसर्जन अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां भगवती महा नवमी को सभी सिद्धि व शक्तियां प्रदान करती हैं।

शारदीय नवरात्रि में महानवमी पूजा में मां भगवती की अष्टधातु की मूर्ति का विधिवत पूजन स्नान कर मां भगवती का दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्र से मां अभिषेक किया गया और भगवती का दिव्य श्रृंगार किया गया और भोग अर्पण कर आरती उतारी गई। मां भगवती का विधिवत पूजन कर महानवमी पूजन किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने खेत्री नवरात्रों को अपने सिरों पर धारण कर बड़ी यमुना नहर में स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज के सानिध्य मैं विधिवत विसर्जन किया और वहां सबको प्रसाद वितरण किया गया। नवरात्रि महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां भगवती आदि शक्ति नौ रूपों में प्रकृति का रूप है। खेत्री नवरात्रि भी श्रम दिव्य प्रकृति का रूप है जो यह दर्शाते हैं समस्त चराचर मां भगवती में ही निवास करता है और भगवती ही सबका सृजन पालन एवं संघार करती है। इसलिए प्रत्येक जीव को मां भगवती की शरणागति होकर मां भगवती की आराधना करनी चाहिए और उनकी कृपा करो प्राप्त करनी चाहिए। मां भगवती की शरणागति होने पर जीव का मोक्ष एवं परम गति प्राप्त होती है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, रविंद्र चौधरी, नरेश त्यागी, प्रेम चंदेल, नरेश चंदेल, उमा, गीता, राखी, करुणा, शैलेश, वर्षा, किरण, बबली आदि रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here