हरिद्वार, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी

0
29

हरिद्वार अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी जी ने कहा कि दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. हर साल भारत में दशहरा बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष को विजयदशमी मनाई जाती है। भारत में जब से त्योहार की शुरुआत होती है लोग इन दिनों काफी खुश हो जाते हैं। हिंदू धर्म में हर त्योहार को बड़े ही जश्न के साथ मनाता है। भारत में हर त्यौहार का अपना-अपना महत्त्व होता है। रामायण के अनुसार इस दिन ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। भगवान राम ने अधर्म को हराकर धर्म पर विजय पाई थी।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी जी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह में चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। यह पावन पर्व हमें यह स्मरण दिलाता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here