सहारनपुर। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। इसके क्रम में सहकारिता के बढते कदम को देखते हुए सहकारिता विभाग द्वारा एम-पैक्स सदस्यता महा-अभियान-2025 प्रारम्भ किया गया है।
12 सितम्बर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक सदस्यता महा-अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में जनपद सहारनपुर में एम-पैक्स सदस्यता महा-अभियान चलाया गया। इस अवधि में जनपद सहारनपुर की एम०पैक्स द्वारा कुल 28364 नये सदस्य बनाकर प्रदेश में सातवाँ स्थान प्राप्त किया गया। बनाये गये नये सदस्यों से शेयरों की संख्या में 57583 एवं धनराशि में अंकन 6449743 रूपये की वृद्धि हुई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि शंकर ने बताया कि इस सदस्यता महा अभियान-2025 के दौरान जनपद की जिला सहकारी बैंक की शाखाओं द्वारा जनपद में 12725 नये खाते खोलकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। खोले गये नये गये खातों से अंकन 159169659 रूपये के निक्षेप प्राप्त किये गये, जो बैंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
सहकारिता मन्त्री जे०पी०एस राठौर द्वारा उक्त सदस्यता महा अभियान-2025 की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए इस योजना को दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाने के निर्देश दिये गये है।
सहकारिता मन्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद सहारनपुर में एम०पैक्स सदस्यता महाअभियान-2025 को दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाया जाता है। सभी कृषक व अकृषक सदस्यों से अपील है कि वह इस सदस्यता महाअभियान में एम०पैक्स का सदस्य बनकर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठायें।
————————————–