सहारनपुर,भारत में हॉकी के 100 वर्ष‘‘ पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी पुरूष व महिला प्रतियोगिता सम्पन्न

0
5
   सहारनपुर। खेल निदेशालय उ प्र. लखनऊ तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा यह वर्ष ‘‘भारत में हॉकी के 100 वर्ष‘‘ पूरे होने, महान राष्ट्रीय गौरव और खेल उत्कृष्टता एवं ऐतिहासिक अवसर पर  हॉकी पुरूष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमती जसलीन जुनेजा (मंडल कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का समापन जयराम गौतम प्रधान वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी टीम उप विजेता, हिरोज हॉकी एकेडमी टीम,
परिणाम पुरूष वर्ग मेविजेता हिरोज हॉकी एकेडमी टीम, उप विजेता-स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी टीम रही।

इस अवसर पर प्रवीन कुमार, डी. सी. मुदगल, राहुल टॉक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर, श्रीमती मैनका टॉक राष्ट्रीय खिलाडी व संयुक्त सचिव उ. प्र. हॉकी, गगन दीप समाजसेवी, डी. सी. मुदगल, शिव नन्दन, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश, पुनीत कुमार आर्य, राहुल सैनी, रोहित वाल्मिकि आदि उपस्थित रहें।रोहित वाल्मीकि निर्णायक रहे तथा प्रदीप कुमार शर्मा हॉकी प्रशिक्षक का प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा है।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here