उत्तराखंड रजत जयंती पर भव्य एयरो शो, आठ राज्यों के 18 ग्लाइडर पायलटों ने आसमान में दिखाए करतब

0
6

हरिद्वार,उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस लाइन मैदान में आज आयोजित रैतिक परेड ने इतिहास रच दिया। शानदार अनुशासन, अदम्य शौर्य और गौरवशाली परंपरा का परिचय देते हुए पुलिस बल के जवानों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रैतिक परेड का आयोजन किया जाना था, लेकिन इस बार रजत जयंती वर्ष के चलते कार्यक्रमों की अधिकता के कारण इसे दो दिन पहले ही आयोजित किया गया। समारोह में पुलिसकर्मियों के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ राज्य की महान विभूतियों को सम्मानित किया गया और सराहनीय सेवा पदक भी कई अधिकारियों और कर्मियों को प्रदान किए गए।

उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में थानो के सिंधवाल गांव में एक भव्य एयरो शो और पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक आयोजन ने राज्य स्थापना के जश्न को और भी खास बना दिया।अनुभवी ग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। आसमान में अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले इन जांबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दून के पैराग्लाइडर पायलट गौरव पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, टिहरी के जितेंद्र सिंह ने द्वितीय और भीमताल के भारत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि 25 वर्षो में राज्य में शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं।। अटल जी के बनाए राज्य को प्रदेश और राज्य सरकार मिलकर आगे बढ़ा रही है। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें ग्लाइडरों ने आसमान में करतब दिखाए हैं

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पायलट अपने पैराग्लाइडर के साथ सटीकता और नियंत्रण का प्रदर्शन करते हैं, ताकि वह निर्दिष्ट लक्ष्य क्षेत्र में सटीक रूप से उतर सके। इन प्रतियोगिताओं में पायलट हवा में रहते हुए अपनी उड़ान को नियंत्रित करने की क्षमता का परीक्षण करते हैं, जिसमें हवा की गति और दिशा के अनुसार सही लैंडिंग साइट पर उतरना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

गौरांग राजपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में आठ राज्यों के कुल 18 ग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। 1300 मीटर की ऊंचाई से ग्लाइडरों ने करीब 12 मिनट की उड़ान भरकर नीचे मैदान में बने गोले पर लैंडिंग की है। इसमें जो गोले के सबसे करीब उतरा है, उसे प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, विक्रम नेगी, मनीष यादव, चंद्रप्रकाश तिवाडी, गीतांजलि रावत, ललित जायवाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here