सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा तोमर की
जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी ने कहा कि 16 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, खाद की किल्लत, एमएसपी कानून और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वो संगठन मे नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 16 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम में जनपद ही नहीं बल्कि अन्य आसपास के जनपदों के भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि जे. एस. रिसोर्ट, टपरी रोड, नागल मे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे सभी किसानों, मजदूर व आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु मन्थन किया जाएगा। उन्होंने सभी नगर व ब्लॉक पदाधिकारी व कार्यकर्ता से आग्रह किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसानों की आवाज़ को और प्रबल बनाएं तथा संगठन की एकजुटता का परिचय दें।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता












