सहारनपुर,राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा किया गया प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन

0
5

सहारनपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन शांहजहांपुर यमुना तहसील नकुड में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बलाक प्रमुख नकुड चौधरी सुभाष द्वारा यमुना नदी में 2.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय (स्टॉकिंग) किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य, सहारनपुर द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत से हुआ। उन्होंने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के उद्देश्य, मत्स्य सम्पदा के संरक्षण के महत्व तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को प्रदान की। कार्यक्रम में उप निदेशक मतस्य सहारनपुर मंडल द्वारा नदी के ईको सिसटम हेतु मछली के संचय को उपयोगी बताया गया। सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निषाद पाटी के प्रतिनिधि शीशपाल कशयप, रामकुमार, मोहित महिपाल कश्यप, मत्स्य विभाग के अधिकारी अनूप सिंह, रामानंद,प्रदीप एवं ऋषि पाल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here