हरिद्वार, अक्सर देखा गया है कि आदमी अपनी सभी जिम्मेदारी निभाने के बाद संत समाज की सेवा में चला जाता है और ईश्वर का ध्यान करते है लेकिन अब नेता भी संतो के चरणों मे पहुंच रहे है इसके बाद उन्हें दीक्षा दिलाकर महामंडलेश्वर बना दिया जाता है भाजपा और आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद अब नरेश शर्मा भी कहलायेंगे स्वामी नरेशानंद पुरी महराज
मिली जानकारी अनुसार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी एवं चित्र भेंटकर नरेश शर्मा को आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि योग्य एवं सरल व्यक्तित्व के स्वामी नरेश शर्मा संत समाज से विशेष लगाव रखते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक दायित्व को भी अच्छे से निभाते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नरेश शर्मा को जनवरी में सन्यास दीक्षा देकर निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत का व्यक्तित्व समाज हित में होना चाहिए। समाज सेवा ही व्यक्ति के आचरण को दर्शाती है। नरेश शर्मा ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहराने के साथ मानव कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवा पीढ़ी को भी हिंदू संस्कृति से प्रेरित करते हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हे निरंजनी अखाड़े और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर बनने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार करना ही उनका उद्देश्य होगा।












