देहरादून के सेलाकुई में डिलीवरी बॉय स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून के सेलाकुई में पुलिस ने डिलीवरी बॉय की आड़ में ड्रग पैडलर बनकर स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डिलीवरी बॉय की आड़ में ड्रग पैडलर था जो घरों में सामान डिलीवरी करने के बहाने नशे के आदी लोगों को स्मैक पहुंचाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार का निवासी है और वर्तमान में शमी चौधरी के यहां राजावाला, सेलाकुई में किराये पर रह रहा था।

 

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

 

शनिवार को थाना सेलाकुई पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 22.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कमल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *