2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाए:रतन सिंह यादव सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व सदस्य विकास प्राधिकरण रतन सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाए। रविवार को प्रकाशलोक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम मे सपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। डीजल पेट्रोल के रोज दाम बढ़ रहे हैं वही सरसों का तेल भी आसमान को छू रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्तायो से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज कुमार फौजी, नवीन कुमार सेन, संजय सेन, सुधीर सेन, कपिल सेन,अजय सेन, डॉक्टर मोनू सेन, संजय सेन, गौरव कुमार, निशू राजपूत, विनय कुमार शर्मा, सुशील सैनी, सागर कुमार, अमित कुमार, संदीप, सचिन कुमार,बबलू आदि रहे।रिपोर्ट। रमन गुप्ता














