उत्तराखंड,अग्निवीरों के लिए की घोषणा, राज्य में हर क्षेत्र में मिलेगी नौकरी में प्राथमिकता

0
19

हरिद्वार, अग्नि भर्ती योजना को लेकर चारों तरफ शहर में आगजनी और हंगामे की तस्वीर सामने आ रही हैं वहीं पुलिस ने भी कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेअग्निपथ योजना पर कहा कि प्रदेश में जितने भी अग्निवीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बड़ी कंपनियों ने भी कहा की को भी अग्नि वीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता देंगे। दूसरी ओर विपक्ष बरगला रहे हैं। कहा की चंपावत में 94 प्रतिशत मत मिलने पर आभार व्यक्त किया। एक मिथक पिछले चार चुनाव से टूटता आ रहा है। इस बार भी बहुत से लोग सोच रहे थे की सरकार बदल जाएगी, लेकिन नेतृत्व ऐसी रही की संभव नहीं हुआ।

मिली जानकारी अनुसार बीजेपी कार्यालय में शनिवार को लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएम धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। संगठन के रूप में सबसे मजबूत कार्य किया। पिछले आठ वर्षो में पीएम मोदी के कार्यकाल को देखे तो इससे पहले लोगों में निराशा आ गई थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में लोगों में आस जगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नौजवानों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी कहा जा सकता है। शनिवार को आपातकाल की बरसी पर सीएम धामी रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि अन्य जगहों का भी वह फीडबैक ले रहे हैं। जिसके लिए जिले के प्रवास पर भी जाएंगे। उन्होंने जनता के लिए 1064 नंबर भी जारी किया है। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कविताओं के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा, पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here