जुलाई के महीने मे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे देखे लिस्ट

0
100

हरिद्वार, जुलाई के महीने में अगर बैंक के काम से बाहर निकलना है तो आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे की सूची पर नजर जरूर मार लें, क्योंकि पूरे महीने में 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2022 की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक जुलाई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि ये पूरे देश में एक साथ एक दिन की छुट्टियां नहीं होती हैं और अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार के मुताबिक इन छुट्टियों की सूची जारी की जाती है. यहां आप आने वाले महीने जुलाई में पड़ने वाली अलग-अलग छुट्टियों की सूची जान सकते हैं.

जुलाई: कांग (रथयात्रा)/रथ यात्रा- भुवनेश्वर-इंफाल में बैंक बंद
3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
5 जुलाई: मंगलवार – गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर
7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद
9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अजा (बकरीद)
10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई: ईद-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद
14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद
16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here