उत्तराखंड,चारधाम यात्रा के दौरान, यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

0
29

हरिद्वार,यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिनमें से एक यात्री की शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री में तथा शनिवार को दोपहर में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मृत्य हो गयी. पांच दिनों की यात्रा में यमुनोत्री धाम में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है.

मिली जानकारी अनुसार गंगोत्री धाम में शुक्रवार को दर्शन के दौरान हृदयगति रुकने से मुंबई के यात्री मौत हो गई। इसके साथ ही गंगोत्री में अब तक दो और यमुनोत्री में पांच लोग हृदयगति रुकने से दम तोड़ चुके हैं। अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मुंबई निवासी दीपक (62) स्वजन के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। शुक्रवार सुबह गंगोत्री धाम में दर्शनों के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।स्वजन और पुलिस की टीम ने जब तक दीपक को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। विदित हो कि गंगोत्री-यमुनोत्री में अब तक हृदयगति रुकने से सात यात्रियों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here