उत्तराखंड, करवा चौथ के दिन अवकाश घोषित आदेश हुए जारी

0
43

हरिद्वार,हिन्दू धर्म में करवा चौथ का बड़ा महत्व माना जाता है। करवा चौथ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन स्त्रियां शाम को चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती है और चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल करवाचौथ 1 नवंबर 2023 को पड़ रहा है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 1 तारीख का अवकाश घोषित कर दिया है

मिलि जानकारी अनुसार करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here