उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श विद्यालय

0
62

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श विद्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। ये भी निर्देश दिए गए कि राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और आम जन से सुझाव प्राप्त किए जाएं। साथ ही जल्द से जल्द से कैबिनेट में उन्हें पेश किया जाए। खेल में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाए। खेल विकास निधि बनाई जाए। बच्चे कम उम्र से ही खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति दी जाए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल आदर्श विद्यालयों की स्थापना, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के सभी मानक पूरे करते हुए की जाए। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा के समान अवसर मिल सकेंगे। इन विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों का विकल्प बच्चों को उपलब्ध हो। स्पोकन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाए। विज्ञान की प्रयोगशाला, सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हो।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करे नई खेल नीति

मुख्यमंत्री ने राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, और आम जन से सुझाव प्राप्त कर जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। खेल नीति इस तरह की हो, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलें।

खिलाड़ियों की समस्याओं के निस्तारण के सिंगल विंडो सिस्टम

खेल नीति में बालिकाओं के लिए हों विशेष प्रावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here