हरिद्वार, कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव आने वाले हैं जिसके लिए भाजपा से लेकर तमाम राजनीति पार्टियों तैयारी में लगी हुई है वहीं भाजपा के विधायक ने नगर निगम मे पहुंच कर जमकर हंगामा किया जिसमें भाजपा विधायक महेश जीना ने नगर आयुक्त से जमकर बदतमीजी की वहीं इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया
मिली जानकारी अनुसार नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाले गए थे। टेंडर निरस्त होने से बौखलाए विधायक समर्थकों के साथ दोपहर बाद नगर निगम पहुंचे। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हो गया। सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि परिचित का टेंडर निरस्त होने पर विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की, इसके बाद कार्यालय में घुसकर नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी और गालीगलौज की। विधायक के इस व्यवहार से नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने निगम का काम-काज ठप कर आज से सफाई सहित सभी कार्य ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों चेतावनी दी कि विधायक जब तक माफी नहीं मांगते तब तक कर्मचारी हड़ताल वापस नहीं लेंगे।














