उत्तराखंड, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने विवादित बयान से सुर्खियों मे

0
70

हरिद्वार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने विवादित बयनो से पहले भी कई बार सुर्खियों मे आ चुके है और वही अभी एक देहरादून में बुधवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को फटी जींस नहीं पहनना चाहिए इसके बाद दूसरा बयान मे उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना श्री राम से की है जिसके बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। आयोग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि बच्चों को संस्कार मां-बाप से मिलते हैं। उन्होंने एक महिला को फटी जींस पहने बच्चों के साथ जाते देखा था। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने खासी नाराजगी जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की महिलाओ को फटी हुई जींस नही पहनि नही चाहिए ये संस्कार नही है इस के बाद सोशल मिडिया पर कई तरह के कमेंट आने शुरू हो गये ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर खूब आलोचना की। देखते ही देखते उत्तराखंड सीएम और रिप्ड जींस ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे कद के व्यक्ति को किसी के पहनावे पर अशिष्ट टिप्पणी बिल्कुल शोभा नहीं देती

वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फेसबुक पर लिखा कि हमारे नए मुख्यमंत्री महिलाओं की फटी जींस पहनने पर या कटी हुई जींस पहनने पर बहुत खफा हैं। मुख्यमंत्री जी ये नया जमाना है, आपको तो मोदी जी, राम नजर आते हैं, कृष्ण नजर आते हैं और अब आप हमारी बेटियों की जींस पहनने पर भी कमेंट करने लग गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here