लक्ष्मण सिंह मथुरा-: जनपद न्यायालय के पेशकार अभिषेक शर्मा के साथ दु:खद घटनाओं की श्रंखला आज तब और बड़ी हो गई, जब उनके एकमात्र किशोर पुत्र ने यमुना में छलांग लगा दी, जिसकी यमुना किनारे के दलदल में धंसकर दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कॉलोनी के निवासी अभिषेक शर्मा का 15 वर्षीय किशोर पुत्र यज्ञ आज सुबह करीब 8:00 बजे किसी बात से नाराज होकर अपने घर से निकलकर अपने दोस्त के घर जमुनापार जा पहुंचा।
दोस्त ने इसकी सूचना उसके पापा को दे दी उसके पापा घर से उसे लेने के लिए चल दिए। जैसे ही अभिषेक के पुत्र को यह पता लगा कि उसके पापा उसे लेने आ रहे हैं तो वह अपने दोस्त के घर से भाग खड़ा हुआ और उसने पुल पर आकर यमुना में छलांग लगा दी। उसने यमुना में जहां छलांग लगाई, वहां पानी की बजाय गहरा दलदल था, जिसमें फंसकर उसकी मौत दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराई, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस घटना से जनपद न्यायालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि अभिषेक शर्मा के उक्त पुत्र को छोड़कर उनके पूरे परिवार कोरोना की त्रासदी भी झेली है। पेशकार श्री शर्मा के दिवंगत पुत्र की शवयात्रा उनके आवास से आकाशवाणी स्थित मोक्षधाम ले जाई जा रही है।














