दिल्ली, महिला पहलवानों को पुलिस ने छोड़ा जंतर मंतर से उखड़ गए टेंट

0
18

हरिद्वार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 घंटे बीत जाने के बाद आखिरकार पुलिस ने पहलवानों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें छोड़ दिया वहीं उनके टेंट भी उखाड़ कर फेंक दिए गए क्या फिर से पहलवान जंतर मंतर पर आएंगे या खत्म हो गया धरना प्रदर्शन

मिलि जानकारी अनुसार दिल्ली के जंतर-मंतर से पहलवानों को रविवार को हटा दिया गया। पहलवानों ने महिला महा पंचायत के लिए घोषित स्थल की ओर जाने के लिए मार्च निकालना शुरू किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे पहलवान संसद की और बढ़ने लगे तो पुलिस ने बेरीकेड लगाकर जंतर-मंतर पर ही रोक दिया गया। यहां पर पहलवानों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पहलवानों ने बेरीकेड तोड़ दिए और केरल भवन से होते हुए संसद भवन की और बढ़ने लगे। इस बीच पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे पहलवानों के सभी तंबू को उखाड़ दिया। कुछ समय में सभी टेंट व गद्दे हटा दिए गए। साथ ही वाहनों में सभी सामान को भरवाकर यहां से हटा दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, संगीता फोगाट और साक्षी मलिका को हिरासत से छोड़ दिया गया। वहीं पहलवान बजरंग पुनिया समेत कुल 4 लोग अभी थाने के अंदर डिटेन किए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से महिला पहलवानों का समर्थन किया है। केजरीवाल ने महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी पर रोष जताया। उन्होंने महिला पहलवानों के साथ पुलिस के बर्ताव को निंदनीय करार दिया है। दिल्ली के सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद ग़लत एवं निंदनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here