पीएम मोदी ने आज देश को किया संबोधन नवंबर तक गरीबों को हर महीने मिलेगा मुफ्त अनाज

0
148

देश मे करोनो वायरस के साथ साथ अब चीन से भी लड़ाई लड़नी होगी एक बार फिर भारत और चीन कि सिमा पर तनाव हो गया है आज 4बजे पीएम मोदी ने देश के नाम 10बडी बाते कही है

पीएम मोदी ने कहा, ये बात सही है कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे। लेकिन अनलॉक में लापरवाही बढ़ती ही चली जा रही है। पीएम ने कहा, लॉकडाउन के दौरान बहुत गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था। अब सरकारों को, स्थानीय निकाय की संस्थाओं को, देश के नागरिकों को, फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है। विशेषकर कन्टेनमेंट जोंस पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।

पीएम मोदी ने कहा, त्योहारों का ये समय, जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए। पीएम मोदी का 6वां संबोधन
भारत में आज अनलॉक का पहला चरण खत्म हो रहा है। 31 जुलाई तक देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ऐसे में पीएम मोदी एक बार फिर देश की जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कोरोना के दौर में यह 6वां संबोधन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here