बजट से पुजारियों, धर्माचार्यों, पुरोहितों को कोई फायदा नहीं। पंडित राजेश अग्निहोत्री भागवताचार्य। इस बार वैसे तो बजट मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद है परन्तु निम्न वर्ग को कोई खास फायदा नहीं है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुरोहित, पुजारी, धर्माचार्य और पंडा समाज बजट से निराश हुआ है। इन लोगों के लिए कोई खास बात नहीं है। सरकार इन लोगों को हमेशा सुख सुविधा से वंचित रखती है। सरकार इन लोगों के बारे में कभी कुछ नहीं सोचती है।कोरोना काल में और उसके बाद भी सबसे अधिक यही लोग परेशान हुए थे जो दूसरों की पूजा पाठ कराकर अपनी गृहस्थी का पालन पोषण करते हैं, पूजा पाठ कराकर ही अपनी जीविका चलाते हैं, जीविका चलाने का यही उनका साधन है। ब्राह्मण हमेशा सबका हित चाहता है, प्रभु से हमेशा यही कामना करता है कि यजमान के यहां शुभ मंगल कार्य होते रहें। इसके साथ ही सनातन धर्म की रक्षा, आगे बढ़ाना, आदि में विशेष भूमिका और योगदान रहता है परन्तु यही वर्ग सरकार द्वारा हमेशा उपेक्षित रहा। प्रति वर्ष केवल मथुरा वृन्दावन से हजारों ब्राह्मण शास्त्री और आचार्य की डिग्री लेकर निकलते हैं। इन शास्त्री और आचार्यों के लिए सरकार की तरफ से कोई ठोस योजना अभी तक बनाई गई है। भविष्य में कोई ब्राह्मण नहीं चाहेगा कि उनका बेटा शास्त्री या आचार्य बने।हमारा सनातन धर्म मजबूत रहे, सुरक्षित रहे, चारों तरफ ध्वजा फहरती रहे इसके सरकार को भी इस तरफ इन लोगों के लिए निश्चित आय के लिए कुछ ठोस कदम उठाना चाहिए।
Home राज्य उत्तर प्रदेश बजट से पुजारियों, धर्माचार्यों, पुरोहितों को कोई फायदा नहीं। पंडित राजेश अग्निहोत्री...