उत्तर प्रदेश, PM मोदी करेंगे श्री राम का राज तिलक 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

0
4

हरिद्वार, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के शुभ अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे जहां पर भगवान श्री राम का राजतिलक करते हुए 15 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे कई देशों के राजदूतों के साथ 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। श्रीराम की स्तुति गूंजेगी।

मिली जानकारी अनुसार राम नगरी अयोध्या में पहली बार आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा. देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार इस मौके पर अयोध्या में मौजूद हैं. 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड का साक्षी बनने के लिये गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम अयोध्या में मौजूद रहेगी. 15 लाख दीप जलाने का रिकार्ड बनाने के लिये, सभी दीपों का 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है. साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा.

पीएम मोदी अयोध्या में 3 घंटे 20 मिनट तक रुकेंगे. वह अपने इस दौरे में अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी लेंगे. 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राजतिलक करेंगे. इसके बाद सरयू तट पर आरती में शामिल होकर 5001 बाती से आरती करेंगे. इसके बाद वह राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे.

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है।

अवध विवि के हजारों छात्र-छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here