भरतपुर की नदबई पुलिस व क्यूआरटी 5 टीम ने गौतस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक गौ तस्कर को हथियार सहित पकड़ा है।

0
6

एंकर (ब्यूरो चीफ विनोद कुमार)भरतपुर में नदबई थाना क्षेत्र स्थित गांव रौनीजा में नदबई पुलिस व क्यूआरटी 5 टीम और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। पांच गौ तस्कर भागने में सफल हुए जबकि एक गौ तस्कर को हथियार सहित पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आधा दर्जन गायों को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी को बरामद किया है। पकड़ा गया गौतस्कर भागते समय दीवार फांदते समय घायल हो गया था। आरोपी को नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया उसका इलाज जारी है। क्यूआरटी 5 प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि देर रात नदबई थाना क्षेत्र स्थित गांव रौनीजा के श्मशान घाट के पास गौ तस्करों द्वारा गौवंश को पिकअप में लादा जा रहा है। जिसकी सूचना पर बताए के स्थान पर पहुंचे जंहा 6 गौ तस्कर आधा दर्जन गौ वंश को एक पिकअप में लाद रहे थे। गौ तस्करों ने क्यूआरटी टीम को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर 5 गौ तस्कर भागने में सफल हुए। जबकि एक गौ तस्कर दीवार फांदते समय घायल हो गया जो कि जंगल में छुप गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर घायल गौ तस्कर को एक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। इन गौ तस्करों के चंगुल से आधा दर्जन गौ वंश को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। घायल गौ तस्कर को नजदीकी नदबई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जिला आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया.जहां उसका ईलाज जारी है। पकड़े गए गए गौ तस्कर की पहचान हरियाणा के गांव उटावड़ निवासी सलाम के रूप में हुई है। आरोपी ने भागने में सफल हुए अपने अन्य पांच साथियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह हरियाणा, डीग और भरतपुर जिले के निवासी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने गौ तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए क्यूआरटी 5 का गठन किया था। जो लगातार जिले में गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। क्यूआरटी 5 टीम में प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा सहित साधुराम, अभिषेक, दामोदर, दीपू पुलिसकर्मी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here