महिला ने पति को छोड़ा तो पति बना कातिल महिलाओ से हो गई नफरत करने लगा कत्ल आरोपी गिरफ्तार अब तक छह महिलाओ का कर चुका है कत्ल

0
29

हरिद्वार, उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में 1 साल मे 6 महिलाओ का कत्ल हो चूका था जो सभी एक ही तरीके से किए गए थे पुलिस के लिए सर दर्द बना कातिल आखिरकार बरेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया युवक को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया जिसके कारण से उसे महिलाओं से नफरत हो गई थी आरोपी साइको किलर कुलदीप की सगी मां व दो बहनों की मौत हो चुकी है. पिता ने दूसरी शादी रचाई थी. सौतेली मां उसपर जुल्म करती थी. वहीं, जब कुलदीप की शादी हुई तो कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई. इन सब घटनाओं ने उसके दिलो दिमाग में महिलाओं के प्रति नफरत भर दी. इसीलिए वह चुन-चुनकर महिलाओं की हत्या करने लगा.

मिलि जानकारी अनुसार एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ का निवासी है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने छह कत्ल कबूल किए हैं। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि वह महिलाओं से पहले दुष्कर्म की कोशिश करता था। विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था। दस साल पहले कुलदीप की शादी भानपुर गांव निवासी लौंग श्री से हुई थी। उसकी हरकतों से परेशान लौंगश्री ने दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा कुलदीप की सौतेली मां उसे और उसकी मां को परेशान करती थी। बताते हैं कि तभी से वह महिलाओं से नफरत करने लगा। कुलदीप की बुआ का घर शाही क्षेत्र के सब्जीपुर खाता गांव में है। यहां वह आता जाता था।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह शाही थाना क्षेत्र के बुझिया माइनर से आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कई टीमों ने उसे घटनास्थलों पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन किया है। एसएसपी अनुराग आर्य दोपहर के वक्त पुलिस लाइन सभागार में घटनाओं का खुलासा कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here