महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्षों का जिला कार्यालय में किया भव्य स्वागत

0
34

हरिद्वार, आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक पार्टी जिला कार्यालय में हुई जिसमें पार्टी की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने पांचो विधानसभा अध्यक्षों का माला अर्पण कर स्वागत किया और सभी को एकजुट होकर महिला मोर्चा को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का आह्वान किया । इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार की पांचों विधानसभा अध्यक्षों का आज पार्टी जिला कार्यालय में स्वागत किया गया है, जल्द ही रुड़की जोन में भी महिला मोर्चा का गठन किया जाएगा । आम आदमी पार्टी में महिलाओं का सम्मान होता है। आज महिलाएं आगे बढ़कर राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं। बाकी सारी पार्टियां महिलाओं की बात करती है परंतु असली सम्मान आम आदमी पार्टी में ही है। पार्टी की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज विपक्ष में सबसे बड़े नेता के रूप में सामने आए हैं। मात्र 10 वर्षों में ही पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी 500 मोहल्ला क्लीनिक और 25000 युवाओं को रोजगार पंजाब सरकार ने दिया है ।

आज आम आदमी पार्टी पर लोग विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। आगामी निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओं को आगे आकर देशहित और समाज हित में काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अंजू सिंघानिया, ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष परमजीत कौर, उपाध्यक्ष कोमल देवी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here