रुड़की,लंढोरा मे वाल्मीकि शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर धारा 144 लागू

0
12

हरिद्वार,लंढौरा में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकालने को लेकर हुए विवाद में लंढौरा क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई। एक संगठन की ओर से रविवार को शोभायात्रा की अनुमति के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया था। लेकीन अनुमति नही मिली

मिली जानकारी अनुसार। रविवार की सुबह ही 6 से अधिक थानाध्यक्ष, एसपी सिटी, एसपी देहात व एसडीएम समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कस्बे में डेरा डाले है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार को लंढौरा में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। वही प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। लंढौरा में शोभायात्रा निकालने को लेकर नई परंपरा होने का तर्क दिया गया था। जिसके बाद करीब सात घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर शोभायात्रा को नहीं निकलने दिया। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई थी।

पुलिस प्रशासन के अधिकारी शोभा यात्रा को लेकर कोई नई प्रथा शुरू करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते कस्बे में धारा 144 लागू है बाहर से किसी को कस्बे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी चौक व मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here