वैष्णो देवी में अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, पांच की मौत, 14 घायल; यात्रा स्थगित

0
20

हरिद्वार, मैदान से लेकर इन दोनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है वही पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके इन पहाड़ों पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है वही बड़ी ख़बर माता वैष्णो देवी से सामने आ रही है अर्धकुंवारी में भूस्खलन होने से 14 लोग घायल हो गए वही पांच लोगों की मौत हो गई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था। यह आपदा पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here