सहारनपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन को मान्यता मिलने की वर्षगाँठ पर कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे रेलवे के सीटीआई अजय कुमार बिरला को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन अम्बाला मंडल का मंडल संगठन मंत्री बनाए जाने पर पदाधिकारियों द्वारा बी. सी शर्मा, रमनीक शर्मा, मनमीत सिंह एवं हाई कमान और उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन अम्बाला मंडल के नवनियुक्त मंडल संगठन मंत्री अजय बिरला ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है, उस पर वो पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेंगे। नवनियुक्त मंडल संगठन मंत्री अजय बिरला ने कहा कि जल्द ही यूनियन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान सुभाष त्यागी , रामप्रीत सिंह, राजेन्द्र कुमार, सुभाष कुमार,अनुज कुमार, जितेंद्र चौहान, अर्जुन बालियान, अमरदीप, सुखपाल, बाबू राम, सन्नी आर्य, मनोज कुमार, ओमप्रकाश आदि रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता













