सहारनपुर,भावाधस भारत के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव बने दलित विकास बोर्ड पंजाब के चेयरमैन

0
14

सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. भावाधस भारत के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव को पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी द्वारा दलित विकास बोर्ड पंजाब का चेयरमैन राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाए जाने पर भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई का वितरण करते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई।

भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला ने कहा कि इसके लिए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भारत आम आदमी पार्टी का आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. भावाधस भारत के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव हमेशा से ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए आगे रहतें हैं। उन्होंने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. भावाधस भारत के बैनर तले समाज को एकजुट करने के लिए काफी कार्य किए हैं, जिसका नतीजा है कि पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी द्वारा भावाधस भारत के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव को दलित विकास बोर्ड पंजाब का चेयरमैन राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनोनीत किया गया।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here