हरिद्वार आम आदमी पार्टी ने राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन सादगी से मनाया

0
49

हरिद्वार ,आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यालय में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में ITIB जवानों की बस गहरी खाई में गिरने से 6 जवानो के शहीद होने और 27 जवान गम्भीर रूप से घायल होने मौन धारण कर उन्हें विन्रम श्रधांजलि अर्पित की गई

औऱ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर उनका जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भारत की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे हैं सरकारी कामकाज मैं अधिक पारदर्शिता हो इसके लिए उन्होंने संघर्ष किया जिसके तहत सूचना का अधिकार को लेकर जन आंदोलन चलाया। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य जनता के प्रति जवाबदेही बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उन्हें 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया । अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शिता के कायल विपक्षी नेता भी हैं। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा की अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं । शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार में दिल्ली में उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना आज देश ही नहीं पूरा विश्व कर रहा है। मात्र 10 सालों में दो बड़े राज्यों में सरकार बनाना अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनका जनता के प्रति उनका प्रेम और समर्पण का परिणाम है ।अरविंद केजरीवाल की मेहनत और परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पूरे भारत में पार्टी का संगठन है उनके द्वारा किए कार्य आज एक मॉडल के रूप में विश्व स्तर पर देखा जा रहा है कम समय में राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले चंद्र नेताओं में से एक है महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा अरविंद केजरीवाल आईआरएस की नौकरी छोड़ कर समाजिक कार्यों से होते हुए राष्ट्रीय राजनीति में आए दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनाने और 70 मै से 67 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है ।अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में सराहा जा रहा है उनके संघर्ष और उनके जीवन से देश के युवाओं को सीखने और आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है उनका प्रमुख लक्ष्य भारत को विश्व पटल पर नंबर 1 देश बनाना है जिसके लिए उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया है । पहलगाम में हुई दुर्घटना में हमारे 6 जवानों की शहादत के बाद बड़ी सादगी से अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है।विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष किरन कुमार दुबे, उपाद्यक्ष पवन बर्मन, सचिव निर्वाण सैनी, श्रवण गुप्ता विधानसभा उपाद्यक्ष ग्रामीण अंशल शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, विशाल शर्मा,जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, विधानसभा सचिव पवन कुमार धीमानविधानसभा उपाद्यक्ष मयंक गुप्ता, गुलशन कुमार, संदीप, कमल सोनू मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here