हरिद्वार, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हर की पौड़ी से शुरु

0
16

हरिद्वार, आज कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा हर की पौड़ी से शुरुआत की वही गंगा मां का आशीर्वाद लिया इसके लिए कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर बाल दिवस के दिन को चुना।

मिली जानकारी अनुसार हरकी पैड़ी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने गंगा पूजन करके इस यात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा सभी विधानसभाओं में जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों और उनके जन विरोधी कार्य से परिचित कराएगी।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश में कई मुद्दों और समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला जाएगा। यात्रा में भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को अच्छे से समझ चुकी है। महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर है और डॉलर के मुकाबले रुपया हर रोज गिर रहा है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम आसमान को छू रहे हैं।

रावत ने कहा कि रोशनाबाद से बंदरजूड़, कलियर से बंदरजूड़ को जोड़ने वाला मार्ग, मंगलौर में झबरेड़ा मार्ग और भोगपुर मार्ग खस्ताहाल है। कहा कि ऐसा लगता है कि जब पंचायत चुनाव होते हैं, तो धांधली कराकर सत्ता कब्जाने के लिए हरिद्वार महत्वपूर्ण हो जाता है और समस्याओं के समाधान की बारी आती है, तो भाजपा हरिद्वार को प्रदेश का हिस्सा ही नहीं मानती।

आरोप लगाया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराधों ने देश के आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नहीं और भाजपा को अब जवाब देना ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here