हरिद्वार, गुरुकुल की छत से कूदी पतंजलि योगपीठ की साध्वी मौके पर मौत

0
156

हरिद्वार,पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययनरत एक साध्वी छात्रा रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में छत से कूद गयी। इसके कारण साध्वी की मौत हो गयी। साध्वी की मौत के बाद पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृत साध्वी छात्रा वराग्या के कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिलि जानकारी अनुसार साल 2018 से पतंजलि के शिक्षण संस्थान से जुड़ी हुई थीं। यहां अध्यापन करा रही थीं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी देवग्या मध्य प्रदेश के मंदसौर की रहने वाली थीं। इन दिनों वो बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा में सेवाएं दे रही थीं। साध्वी वेदाग्या यहां पढ़ाती थीं, साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। आज सुबह 4 बजे 26 वर्षीय साध्वी ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में भूमा निकेतन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इसमें आत्महत्या की वजह नहीं बताई गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि साध्वी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here