हरिद्वार, आज कल भाजपा के नेता सुर्खियों में है लगातार इन लोगों की वीडियो ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही आज भाजपा हरिद्वार से महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण कराने का आरोप है जिसमें पुलिस के द्वारा जांच में सही पाया गया पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया वही महिला के बॉयफ्रेंड ओर अन्य की तलाश मे टिम भेजी गई है जल्द ही वह आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त मे होंगे

मिली जानकारी अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अपने पति से किसी बात को लेकर लंबे समय अलग रह रही थी वही महिला का एक बॉयफ्रेंड भी था जो महिला के पति के पैसे पर मज़े कर रहा था महिला के पति ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के विषय में पुलिस को एक तहरीर दी थी जिसमें पति ने कहा कि उसकी पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड उसको जान मारने की कोशिश कर रहे है वही महिला की बेटी अपने पिता के साथ लगभग 1 महीने से साथ रह रही थी कुछ दिन से वह गुमसुम रहने लगी तो पिता ने अपनी बेटी से इस विषय में बात की तो उसने रोते हुए सारी कहानी अपने पिता को बताई लड़की ने पिता से कहा कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड ओर अन्य से उसका यौन शोषण कराया है पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी जांच के दौरान सभी सत्य पाया गया पुलिस ने महिला नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है वही अन्य की तलाश जारी है
भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा का गलत आचरण में फंसने के चलते हुए उसे जिलाध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है। अनामिका शर्मा के भाजपा में बड़े—बड़े शीर्ष नेताओं से संबंद्ध थे और उनके बलबूते आगे बढ़ रही थी। अनामिका शर्मा एवीबीपी कार्यकर्ता रही हैं और डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करते हुए राजनीति में कदम रखा।भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अनामिका शर्मा निवासी फ्रैन्डस कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार को अगस्त—2024 में पार्टी ने समस्त दायित्व से मुक्त कर दिया था, लेकिन अब गलत आचरण के चलते हुए जिला प्रभारी आदित्य चौहान की सहमति से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है
