हरिद्वार, लक्सर मे पैरामैडिक्ल और पंचकर्मा सेंटर खोला गया :आप

0
28

हरिद्वार,आज लक्सर मे आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डा युसुफ द्वारा पैरामैडिक्ल और पंचकर्मा सेंटर खोला गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी आजाद अली रहे। सेंटर का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, जिलाध्यक्ष संजय सैनी व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आज़ाद अली ने पत्रकारों वार्ता मे बताया की ग्रामीण क्षेत्रों मे इस तरह के सेंटर खुलने चाहिए। ताकि ग्रामीण वासियो को सुविधाएं दी जा सके। आज़ाद अली ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की सभी पार्टियां लोकसभा की तैयारी अपने स्तर से कर रही है। आम आदमी पार्टी भी सभी लोकसभा क्षेत्र मे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा की आज पूरे देश मे नफरत की राजनीति फैली हुई है। केवल आम आदमी पार्टी ही काम की राजनीति कर रही है। आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। इसका उदाहरण पंजाब और दिल्ली है। शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार मुख्य मुद्दे है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की आज देश मे महिलाएं सुरक्षित नही है। आज गुंडागर्दी चरम पर है। भ्रस्टाचार चरम पर है। बेरोजगारो पर लाठियां बरसाई जा रही है। देश का मान बढ़ाने वाली पहलवान बेटियों के साथ जो हो रहा है उसे पुरा देश देख रहा है।आज की वर्ग सुरक्षित नही। गूंगी बहरी सरकार मौन है। आने वाले चुनाव मे जनता इसका जवाव देगी।
जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने डा युसुफ को शुभकामनाये दी। संजय सैनी ने कहा की आज दो जून है और देश की महंगाई चरम पर है। आम आदमी को दो जून की रोटी भी नसीब होनी मुश्किल हो गई। कैसे आज के दौर में हर चलाना मुश्किल हो गया है।
कार्यक्रम मे देहरादून से पूर्व प्रत्याशी धरमपुर योगेंद्र चौहान, आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अनिल सती, सी वाई एस एस के जिलाध्यक्ष अमरजीत, मयंक गुप्ता, भवेश जोशी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here