हरिद्वार,हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द, विकासखंड लक्सर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं.प्रशासन को ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द की कश्यप बस्ती में कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया.
