हरिद्वार, भगवानपुर मे युवक की गोली मार कर हत्या क्षेत्र में सनसनी

0
40

हरिद्वार, थाना भगवानपुर क्षेत्र के गांव डाडली निवासी विवेक अपने दोस्त के साथ घूमने जाने के लिए बोलकर घर से बाहर गया था जिसकी गले में गोलीमार का हत्या कर दी गई वहीं उसकी लाश एक पुलिया के नीचे बरामद हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मिली जानकारी अनुसार विवेक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विवेक से बड़ी एक बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। विवेक पढ़ाई छोड़ चुका था। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा था। युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। घटना में आसपास के युवक शामिल हो सकते हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

बुधवार दोपहर बाद किसी ने भगवानपुर थाना पुलिस को सिरचंदी गांव की ईदगाह के पास पुलिया के नीचे युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कराई गई तो वह विवेक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के गले पर गोली लगने का निशान मिला है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here