ऋषिकेश, सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां को देखने पहुंचे एम्स

0
16

हरिद्वार, विजय पंडित) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां दोबारा से ऋषिकेश एम्स में भर्ती है वही अपनी मां का हाल-चाल जानने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स अस्पताल पहुंचे सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here