देवबंद। ब्यूरो चीफ खिलेंद्र गांधी)सोमवार को हिन्दू परिवारों में अहोई माता का वृत हर्षोल्लास के साथ रखा गया कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी को संतान (पुत्र) की दीघायु अर्थात लम्बी उम्र, सुख, समृध्दि और मंगल कामना के लिए अहोई अष्टमी व्रत माताएं रखती हैं। इस अवसर पर घर की बडी माताएं अपनी बहुओं को वृत कथा सुनाती है।कथा सुनने के उपरांत सायं घरों मे विभिन्न प्रकार का भोजन बनाकर अंग वस्त्र आदि के साथ महिलाएं बायना निकालकर अपने बडे बजुर्गों से पुत्रों की लम्बी उम्र की कामना करती हैं।