देवबंद,दो लाइसेंस पटाखा फैक्टरी में निर्माण कार्य बंद मिला, गोदाम में क्षमता से कम मिला स्टाक

0
7

देवबंद। त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और दमकल अधिकारियों ने संयुक्त रुप से लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में चेकिंग अभियान चलाया। दोनों फैक्टरी में निर्माण कार्य बंद मिला। जबकि दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित पटाखा फैक्टरी बंद मिली। इसमें विगत 26 अप्रैल को धमाका हुआ था, जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने इसका लाइसेंस रद्द कर दिया था।सोमवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान संयुक्त टीम में शामिल इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा और दमकल विभाग के प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बाबूपुर मार्ग और अमरपुर नैन स्थित पटाखा फैक्टरी में चेकिंग की, दोनों जगह पटाखों का निर्माण कार्य बंद मिला। जबकि एक पटाखा गोदाम में चेकिंग की गई, छह क्विंटल की क्षमता थी, लेकिन वहां भंडारण कम मिला। पुलिस के मुताबिक सभी जगह व्यवस्था मानक के अनुरुप पाई गई। दिल्ली देहरादून हाईवे स्थिथ पटाखा फैक्टरी को भी चेक किया गया, लेकिन वह बंद मिली। इस फैक्टरी में विगत 26 अप्रैल को धमाका हुआ था, जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने इसके लाइसेंस को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने नगर के होटलों में चेकिंग की, जबकि बाजारों में अवैध पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here