हरिद्वार-:बारात पर हमला पांच लोग घायल 20लोगो पर मुकदमा दर्ज

0
143

हरिद्वार -: कलियर में आई एक बारात पर गांव के एक परिवार के लोगों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर वधु पक्ष के साथ भी मारपीट की गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि आरोपियों की लम्बे समय से वधु पक्ष के परिवार से रंजिश चली आ रही है।शनिवार को पिरान कलियर के महमूदपुर में गुफरान के घर मंगलौर से बरात आई थी। शाम करीब छह बजे बरात वापसी के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने बरातियों पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आए युवती पक्ष के लोगों से भी मारपीट की गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह बरात को रवाना किया। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में गुफरान ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि महमूदपुर में उनकी परचून की दुकान है। कुछ महीनों पहले दुकान में चोरी हो गई थी।

उन्होंने सद्दाक उर्फ काला को रंगेहाथ चोरी करते पकड़ लिया था। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से सद्दाक और उसका परिवार रंजिश रखने लगा। आरोप है कि सद्दाक और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए योजना बनाकर बारात और उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया, जिसमें टीपू सुल्तान, फरहार, आलीशान, सिरान, सावेज घायल हो गए।

थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सद्दाक, ताजीम, कफील, कलीम, कल्लो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here