उत्तराखंड,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए करण माहरा

0
21

हरिद्वार,उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी करण माहरा को दी है। वहीं, खटीमा सीट से विधायक भुवन कापड़ी को डेप्युटी नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या हरीश रावत को उत्तराखंड कांग्रेस में साइड किया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस ने पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं डा इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को इस पद का दायित्व दिया था। प्रीतम सिंह के स्थान पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस उम्मीद के साथ गई कि पांच साल बाद सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन उसकी यह उम्मीद पूरी नहीं हुई।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब यह पद करन महारा संभालेंगे। रविवार को पार्टी हाई कमान ने आदेश जारी करते हुए इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि करण माहरा विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार चुनाव हार गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here