उत्तराखंड,महंगाई के खिलाफ लच्छीवाला मे कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

0
154

हरिद्वार -:आज कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह व जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेत्तृव लच्छीवाला मे महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार दिखाई देने लगा है। जीरो टॉलरेंस की बात बेईमानी है। किसानों का ऋण माफ करने वाली सरकार में किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ है। देश का किसान परेशान है। पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। आलू-प्याज भी गरीब जनता हाथों से निकल चुका है।वही प्रीतम सिंह ने कहाँ की आज भाजपा सरकार मे आलू और प्याज का रेट इतना बढ़ गया है कि एक गरीब आदमी को रोटी खाने से परेशान हो गया है वही पेट्रोल के दाम दिन पर दिन वढ़ते जा रहे है कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत इसी तरह बनाए रखनी है। जिससे प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार को 2022 में सत्ता से बेदखल कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जानी है। उन्होंने रैली को सफल बताते हुए कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

लच्छीवाला से ट्रैक्टर में सवार किसान कांग्रेस की रैली डोईवाला की ओर निकली और यह रैली ऋषिकेश रोड डोईवाला स्थित लंगर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। मुख्य हाइवे में जगह-जगह रैली को देखते हुए ट्रैफिक को रोका गया है। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से रैली में पुलिस व पीएसी भी साथ चली।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में लच्छीवाला में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, सूर्यकांत धस्माना, अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, उमेद बोरा, हेमा पुरोहित, शंकर सिंह कन्याल आदि सैकड़ों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here