उत्तराखंड, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल भाजपा में हुए शामिल

0
10

हरिद्वार, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल ने कल पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया काफी लंबे समय तक कांग्रेस में रहे दिनेश अग्रवाल अब भाजपा का दामन थाम कर आगे बढ़ना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया जिनका जोरों शोरों से स्वागत किया गया दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए। राज्य बनने के बाद 2002 व 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह भाजपा के विनोद चमोली से हार गए।
इसके बाद 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए। इन दो हार के बाद से दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here