उत्तराखंड, पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़ एक आरोपी गिरफ्तार

0
93

हरिद्वार, उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा लगातार फल फूल रहा है जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है वहीं कई बार घरों से लेकर होटल तक देह व्यापार में कई महिलाओं को पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से रिहा कराया और कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है वही आज रायपुर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया वही एक आरोपी गिरफ्तार किया गया तीन महिलाओं को आरोपी के चंगुल से रिहा कराया गया

मिलि जानकारी अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा।

जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले आनंद सिंह निवासी उदयपुर, थराली, चमोली, वर्तमान पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल फोन से कई कॉल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए हैं। आरोपी युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों काॅलगर्ल के नंबर मिले हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। यह महिलाएं भी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here