उत्तराखंड, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

0
11

हरिद्वार ,उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है शनिवार को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू भी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं।

अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here