उत्तराखंड, सचिन पायलट ने मंहगाई को लेकर सरकार को लिया आड़े हाथो

0
21

हरिद्वार, आज उत्तराखंड मे कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंहगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथो लिया उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। देश के शहरों में पेट्रोल के दाम 100रुपए के पार हो गए हैं। इनकी कीमतें कम करना केंद्र सरकार के हाथ में है। जिसके लिए कांग्रेस पूरे देश में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन होना चाहिए। वहीं प्रेस वार्ता में पायलट ने किसान बिल को वापस लेने की मांग भी की।प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस भवन में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कार्यकर्ताओं से मिले।

मिली जानकारी के अनुसार सचिन पायलट शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला देहरादून शहर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने सचिन पायलेट के समर्थन में जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। सचिना पायलट ने कहा कि आज केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूनतम पर आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ा रही है। देश में यूपीए शासनकाल के दौरान 10 वर्षों में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल रही, लेकिन पेट्रोल 70 रुपये से ऊपर नहीं गया और डीजल 57 से ऊपर नहीं गया।

एनडीए शासनकाल में सात वर्षों में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूनतम 28 डॉलर प्रति बैरल और अधिकतम 78 डॉलर प्रति बैरल यानी 50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं गई। किंतु आज पेट्रोल देश भर में 100 रुपए और डीजल 90 रुपए पहुंच गया है। रसोई गैस के मामले में मोदी सरकार ने देश भर की महिलाओं की रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में देश की जनता भाजपा को देगी।

वही स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश
महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार, याकूब सिद्दीकी, शांति रावत, पार्षद कोमल वोहरा, दीप वोहरा, पार्षद रमेश मंगू समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here