उत्तराखंड, सचिवालय कूच कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

0
13

हरिद्वार, देहरादून की सड़कों पर बेरोजगार युवकों ने कई दिन से धरना प्रदर्शन कर रखा है जिसके चलते घंटाघर चौक पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव भी किया था जिसमें 13 लोगों गिरफ्तारी की गई थी वही कल सभी लोगों को जमानत मिल गई है जिसके बाद भी बेरोजगार युवाओं ने धरना समाप्त नहीं किया वहीं दूसरी तरफ राजधानी में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में जोरदोर हंगामा किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया

मिली जानकारी अनुसार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार संघ सदस्यों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सचिवालय कूच करने जाते कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के समीप धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर ले जाया गया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतमसिंह, सुमित हृदयेश, विजयपाल सजवाण, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here